महाविद्यालय में पर्याप्त पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय है। जिससे कोई भी छात्र/छात्रा एक साथ दो पुस्तके स्वीकृत करा सकता है। पुस्तकालय से प्राप्त पुस्तकें पन्द्रह दिन के लिए सुस्वीकृत होती है अतः समान्तर्गत पुस्तकों की वापसी न करने पर अर्थ दण्ड के साथ पुस्तकें जमा की जायेगी पुस्तकों के कट-फट जाने पर उनका सम्पूर्ण मूल्य भुगतान करना होगा।
वाचनालय की सुविधा निःशुल्क रहेगी।
- छात्र/छात्रा को पुस्कालय से पुस्तक प्राप्त करने हेतु अपने साथ परिचय पत्र साथ लाना आवश्यक है |
- छात्र/छात्रा एक बार में दो से अधिक पुस्तके प्राप्त नहीं कर सकता/सकती है |
- छात्र/ छात्रा अपने पास एक सप्ताह से अधिक समय तक पुस्तक नहीं रखा सकता /सकती है |
- छात्र/ छात्रा अपने पुस्तकालय कार्ड पर पुस्तक निगत होने एवं जमा होने की तिथि अवश्य अंकित कराये |
- निर्धारित समय सीमा से अधिक समय अक पुस्तके पास रखने पर उसे प्रति पुस्तके 50 पैसे प्रतिदिन विलम्ब शुल्क जमा करना होगा |
- पुस्तकालय से प्राप्त पुस्तक खो जाने की दशा में छात्र /छात्रा प्रार्थना पत्र पर प्राचार्य की अनुमति से पुस्तक का निर्धारित मूल्य पुस्तकालय में जमा करेगा /करेगी |
- पुस्तकालय कार्ड खो जाने की दशा में , छात्र /छात्रा अपने प्रार्थना पत्र पर पुस्तकालयाध्यक्ष की आख्या व् प्राचार्य की संस्तुति के उपरान्त कार्यालय में निर्धारित शुल्क रु 50.00 मात्र जमा कर द्वितीय पुस्तकालय कार्ड प्राप्त कर सकती/सकता है |
- पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष के निर्देशों /आदेशो का पालन अनिवार्य है |
- अनुशासनहीनता की दशा में आपको महाविद्यालय नियमो के अधीन दण्डित किया जा सकता है |